‘पुष्पाराज’ पर बड़ी कार्रवाई: आज सुबह 11 बजे पूछताछ, भगदड़ से मौत और गिरफ्तारी तक की कहानी

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुनियाभर में फिल्म ‘पुष्पा-2 द रूल’ की दहाड़ के बीच हैदराबाद में आज सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पेशी है। पुलिस ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में एक्टर को नोटिस जारी करके सुबह 11 बजे थाने बुलाया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को सुलह के लिए प्रस्ताव भेजा है जिसमें कहा गया है कि पीड़ित परिवार की आजीवन मदद के लिए श्रीतेजा ट्रस्ट बनाया जाए। ब्रेन डैमेज के शिकार श्रीतेजा के लिए 2 करोड़ के कोर्पस से ट्रस्ट की स्थापना होगी और अल्लू अर्जुन को ट्रस्ट में 1 करोड़ दान देना होगा।

अल्लू अर्जुन से ये पूछताछ उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में हुई महिला के मौत के मामले में होगी। अल्लू अर्जुन को महिला की मौत का आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का भी केस दर्ज किया गया है। 4 दिसंबर को हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर में मची भगदड़ में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से ही हिरासत में लिया था। हालांकि, उसी दिन शाम को तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज होने से लेकर उनकी गिरफ्तारी और पूछताछ तक क्या कुछ हुआ है, यहां जानिए पूरी टाइमलाइन-

    1. अल्लू अर्जुन को सुबह 11 बजे हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। उन्होंने पहले कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे।

 

    1. 4 दिसंबर की शाम को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में बड़ी तादाद में अल्लू अर्जुन के फेंस थिएटर पहुंच गए। थिएटर के बाहर भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस भीड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

    1. महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देने का वादा किया। वहीं, उन्होंने महिला के परिवार की हर तरह से मदद करने की भी बात कही।

 

    1. अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। थिएटर मालिक, जनरल मैनेजर और सिक्योरिटी मैनेजर को 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

 

    1. इस मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। शाम को तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

 

    1. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद अर्जुन थिएटर में गए। हालांकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने इस आरोप से इनकार किया है।

 

    1. पीड़िता के पति ने कहा कि वह 4 दिसंबर की घटनाओं के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते और उनके खिलाफ दर्ज पुलिस केस वापस लेने के लिए तैयार हैं। भास्कर, जिनका बेटा अभी भी कोमा में है और अस्पताल में भर्ती है, ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे के इलाज के लिए एक्टर से पूरा समर्थन मिला है।

 

    1. मृतक महिला के पति ने बताया कि उनकी बेटी को उसकी मां की मौत के बारे में नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा, “हमने उसे बताया है कि वह गांव गई है। उसे नहीं पता कि क्या हुआ।”

 

    1. अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है, जबकि ‘पुष्पा-2’ के निर्माताओं ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

 

    1. रविवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के घर के बाहर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र होने का दावा करने वाले लोगों का एक बड़ा ग्रुप उनके घर में घुस गया। प्रदर्शनकारियों ने घर के अंदर टमाटर भी फेंके और फूलों के गमले भी तोड़ दिए।

 

    1. घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी।

 

Share This Article