“जांजगीर-चांपा उपार्जन केंद्र से 10 बोरा धान की चोरी: नाबालिग गिरफ्तार, दो आरोपी फरार”

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा: उपार्जन केंद्र से धान चोरी का मामला, एक नाबालिग गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लगरा स्थित धान खरीदी उपार्जन केंद्र में धान चोरी का मामला सामने आया है। उपार्जन केंद्र प्रभारी रंजी सिंह चौहान ने बताया कि दो दिन पहले देर रात करीब 12 बजे फड़ में रखे 10 बोरा धान की चोरी हुई थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने पर तीन लोगों को चोरी करते देखा गया।

सोमवार रात करीब 9 बजे तीन चोर बाइक से पुनः चोरी करने पहुंचे और 7 बोरा धान ले जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चोरों को देख लिया। दौड़-भाग के बाद एक नाबालिग को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी बाइक और धान छोड़कर फरार हो गए।

पकड़े गए नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए धान को ग्राम खपरी के भीमा साहू की दुकान में बेचा जाता था। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान विक्की साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई है, जो मुरलीडीह गांव के निवासी हैं।

आरोपियों ने खपरी के खरीदी केंद्र और आसपास के घरों से भी धान की चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article