छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में आज हो सकती है बारिश: सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक बूंदाबांदी, अंबिकापुर में 10 डिग्री पहुंचा रात का पारा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा संभाग में कोहरा छाया हुआ है। यहां आज बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में.पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।

वहीं लोग सुबह से ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते दिखे।पेंड्रा में ठंड से बचने सुबह से अलाव का सहारा ले रहे लोग।बालोद रहा सबसे गर्म शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

वहीं सबसे अधिक दिन का पारा 33 डिग्री बालोद में रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे गर्म रहा। सूरजपुर में 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री बलरामपुर में 17.7 और जशपुर में 18.5 डिग्री तापमान है।प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।बिलासपुर संभाग में जीपीएम सबसे ठंडा बिलासपुर संभाग के जिलों में सबसे ठंडा गौरेला पेंड्रा मरवाही है।

यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोरबा में रात का तापमान 14.7 डिग्री, बिलासपुर में 17 डिग्री, तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।बस्तर संभाग में बादल छाए रहने और बारिश के कारण रात का तापमान 17- 20 डिग्री के बीच है। बस्तर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

नारायणपुर में 17.2 डिग्री दंतेवाड़ा में 21.5 डिग्री पारा रहा।रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम रायपुर में आज लिए हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम हवा चल रही है।

8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा।आज इन जिलों में बारिश के आसार आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

कोरिया ,मनेंद्रगढ़- भरतपुर चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में हल्की बारिश के आसार हैं।कल इन जिलों में हो सकती है बारिश8 दिसंबर को सरगुजा, जशपुर ,कोरिया, मनेद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर ,गौरेला गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, रायगढ़, बिलाईगढ़- सारंगढ़, कोरबा,मुंगेली, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार ,धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीर धाम, खैरागढ़-छुई खदान में हल्की बारिश की संभावना है।यहां हुई बारिश शुक्रवार को बस्तर के सुकमा में 40 मिलीमीटर सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Share This Article