UP-CG और ओडिशा में सक्रिय 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार: 5.60 लाख रुपए का गांजा बरामद, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सक्रिय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 28 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 5 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, 5 दिसंबर को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जिला अस्पताल के आगे नल घर के पास दो लोग गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। एक टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शैलेंद्र कुमार पाठक (46) निवासी कबीर नगर उत्तर प्रदेश और शैलेष कुमार (24) निवासी कबीर नगर उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया।

ओडिशा से लाते थे गांजा पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, आरोपी ओडिशा से गांजा सस्ते रेट पर लाते थे। इसके बाद इस गांजा को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश राज्य में महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस आरोपियों के पास से उन लोगों का पता भी लगाने में जुटी कि, वो यहां किन-किन लोगों को गांजे की सप्लाई करते थे ।

Share This Article