मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को नूतन चौंक स्थित सेन्ट्रल लायब्रेरी को लोकार्पण करेंगे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम
बिलासपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 जनवरी 2021 को दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे एवं कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे नूतन चैक स्थित सेंट्रल लाईब्रेरी पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल

होंगे। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे तक वहां विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा आमसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल का दोपहर 2.40 से दोपहर 3.25 बजे तक छत्तीसगढ़ भवन में समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे दोपहर 3.35 से दोपहर 3.50 बजे तक तारबाहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे से 4.10 बजे तक राजेन्द्र नगर चैक में स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा शाम 4.15 से 4.20 बजे तक न्यू सर्किट हाउस भवन का लोकार्पण करेंगे। न्यू सर्किट हाउस में वे विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, अधिकारियों, युवा प्रतिनिधि मंडल से भेंट एवं चर्चा करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 4 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे न्यू सर्किट हाउस भवन से प्रस्थान कर 11.30 बजे ग्राम सेलर विकासखण्ड बिल्हा में पहुंचेंगे और यहां गौठान का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.05 बजे ग्राम सेलर में बनाये गये अस्थायी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा कोरबा के ग्राम महोरा के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This Article