भाई के जन्मदिन पर बिलासपुर पहुँची थी महिला उधर चोरो ने ………पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

बिलासपुर. भाई के जन्मदिन मनाना एक बहन को काफी महंगा पड़ गया जब चोरो ने महिला के घुटकू बाजारपारा स्थित सूने मकान को निशाना बनाते हुए महिला के मकान से 1 किलो चांदी के गहने कीमती 60 हजार चोरी कर ले गए। कोनी पुलिस ने मामले में जांच के बाद अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश करने का हवाला दे रही है।
पुलिस के अनुसार घुटकू बाजार पारा निवासी कमला सोनी पति राजू सोनी (45) बर्तन व जनरल स्टोर चलाती है। वह अपने भाई द्वारा बनाए गए चांदी के जेवर (पायल व बाजू बंद ) बेचा करती थी। 18 नवम्बर को भाई शेष कुमार सोनी का जन्म दिन होने के कारण कमला परिवार सहित बिलासपुर आ गई थी। 19 नवम्बर को घर पहुंची तो देखा घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर दाखिल हुई तो पता गुलाबी रंग की पन्नी में रखे 10 से 12 नग चांदी के पायल व पुराना बाजूबंद गायब था। पीड़िता के अनुसार चोरी गए चांदी के गहने कुल 1 किलो थे जिनकी कीमत 60 हजार से अधिक है। कमला ने भाई को जानकारी दी व गहने खरीदी बिक्री दस्तावेज के साथ सोमवार को कोनी थाने पहुंच चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

Share This Article