हवाई सेवा संघर्ष समिति ने किया सांसद अरुण साव के घर का घेराव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। हवाई सेवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव के नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान समिति के पदाधिकारियों से लेकर शहरवासियों ने जोरदार नारेबाजी की। शहरवासी शहर से शीघ्र हवाई सुविधा की मांग कर रहे हैं। घेराव के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी भी रही। बंगले के बाहर पुलिस ने बेरीकेडिंग कर दिया था और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।
बिलासपुर से हवाई सुविधा की मांग को लेकर हवाई सेवा संघर्ष समिति द्वारा अखंड धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन का आज 222 वां दिन है। बीते दिनों समिति के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए अब सीधी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के घेराव का निर्णय लिया गया था। इसे जनबंधन नाम दिया गया है। जनबंधन आंदोलन की शुस्र्आत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अस्र्ण साव के शासकीय बंगले के घेराव से करने का ऐलान भी किया था।
इसके लिए एक जनवरी की तिथि तय की गई थी। तय तिथि में सुबह 11 बजे संघर्ष समिति के पदाधिकारी,युवा व शहरवासियों की भीड़ धरना स्थल राघवेंद्र राव सभा भवन से नारेबाजी करते हुए नेहस्र् चौक की तरफ कूच किया। सांसद बंगले के घेराव की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी सुबह से ही बंगले के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी। मुख्य मार्ग के सामने बंगले जाने वाली रास्ते को घेरकर बेरीकेडिंग कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। आंदोेेलनकारियों को सांसद बंगले के बाहर ही रोक दिया गया।

Share This Article