महिला BEO का हेडमास्टर ने गला दबाया : ऑफिस के भीतर सिर पर पटकी फाइलें, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना CCTV में कैद हो गई

राजधानी रायपुर के अभनपुर में महिला BEO का एक हेडमास्टर ने गला दबा दिया। दोनों के बीच ऑफिस के भीतर पहले काम को लेकर बहसबाजी हुई फिर उन्होंने एक दूसरे के सामने फाइलें पटक दी। इस दौरान हेड मास्टर ने हाथपाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया.

बताया जा रहा है कि सोमवार को परसदा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर राजन बघेल अपने CR में श्रेणी की मार्किंग करवाने के लिए BEO के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान श्रेणी की मार्किंग के लिए बीईओ धनेश्वरी साहू पर दबाव बनाने लगे।

दोनों के बीच बहसबाजी हो गई तो स्टॉफ राजन बघेल को कमरे के बाहर ले गया और पानी पिलाया। कुछ देर बाद वह वापस अंदर आए।वीडियो में दिख रहा है कि हेड मास्टर ने महिला BEO के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनका गला दबा दिया।दोनों ने एक-दूसरे के सिर पर पटकी फाइलें वीडियो में दिख रहा है कि हेडमास्टर राजन की BEO धनेश्वरी के साथ बहसबाजी हुई। इसके बाद उत्तेजित होकर हेड मास्टर ने टेबल पर फाइल पटकी।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के सामने फाइल पटक दिया। हेड मास्टर ने महिला BEO के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनके सिर पर फाइल मार दिया और उनका गला दबा दिया। इस दौरान मौजूद स्टाफ ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया और हेड मास्टर को कमरे से बाहर लेकर गए।

बीईओ धनेश्वरी साहू के बाए गला में चोंटे आई है।इस मामले में भी हो की शिकायत के बाद अभनपुर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ मारपीट गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में FIR दर्ज कर ली है। इस मारपीट में BEO को बाए गला में चोंटे आई है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।हेड मास्टर राजन बघेल अपने CR में श्रेणी की मार्किंग करवाने के लिए BEO के ऑफिस पहुंचे थे।

Share This Article