खैरागढ़ में नवजात शिशु का मिला शव: तालाब में ग्रामीणों ने तैरते देखा, पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

खैरागढ़ जिले के देवरी गांव के तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिला है। ग्रामीण सुबह तालाब पहुंचे, तो उन्हें बच्चे की लाश तैरते दिखी। जिसे किसे ने जन्म के बाद फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना खैरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि, हम हर पहलू से इस घटना की जांच कर रहे हैं। नवजात के माता-पिता की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी खैरागढ़ के ग्राम मूढ़ीपार में नवजात शिशु का शव मिला था। अब दोबारा ऐसी घटना हुई है। जिससे शिशु संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आसपास के अस्पतालों में प्रसव के मामलों की जांच की जा रही है।

Share This Article