कोरबा में कार-बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौत: ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा, 3 घायल, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

छुरी कोरबा-कटघोरा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हादसा हुआ। कोरबा से कटघोरा की ओर जा रही कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई।.पठारी भाठा हाई स्कूल के पास हुए हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संपर्क में आकर और भी दूसरे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कार चालक व सवार को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह घटना हुई है।सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मृतक महेश सिदार डबरा सक्ती जिले का रहने वाला था।

वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज अभी जारी है। वहीं कार पर सवार चालक बृजेश तिवारी और दूसरा साथी अखिलेश तिवारी बिलासपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, कटघोरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article