एक सेकंड की देरी पुलिसवालों को उड़ा देती… देखे VIDEO: चोरों को रोकने पुलिस ने अड़ाई गाड़ी, तेज रफ्तार में निकल गए डीजल चोर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सक्ती के डीजल चोर पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भाग निकले। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दिख रहा है कि डीजल चोरों को रोकने के लिए पुलिस दो गाड़ियों को सड़क पर अड़ाई है, लेकिन चोर उन गाड़ियों से सटाकर तेज रफ्तार में ,

मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 24 नवबंर की सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि, रायगढ़ की ओर से एक स्कोर्पियो में डीजल चोर खरसिया की ओर भाग रहे हैं। ऐसे में चपले चौक पर खरसिया एसडीओपी समेत भूपदेवपुर पुलिस ने घेराबंदी की।

डीजल चोरों को पकड़ने चपले चौक पर पुलिस ने घेराबंदी किया था।पुलिसवालों को उड़ा देते चोरपुलिस के जवान अपनी वाहन से बाहर निकले और वाहन को बीच सड़क पर खड़ी कर स्कॉर्पियो पर सवार चोरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अज्ञात चोरों ने अपने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। जान जोखिम में डालकर भाग निकले। अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो पुलिस वालों को उड़ा देते।रास्ते पर खड़ी गाड़ियों से निकालते थे

डीजल बताया जा रहा है कि, डीजल चोर जांजगीर चांपा, सक्ती जिला की ओर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर रात में करीब 2-3 बजे रायगढ़ की ओर आते थे। इसके बाद यहां सड़क किनारे खड़ी भारी वाहनों से मौका पाकर डीजल को निकलकर स्कॉर्पियो में रखते थे।

इसके बाद वापस सक्ती जिला की ओर चले जाते थे।डीजल गिरोह है सक्रिय कोरबा से लेकर रायगढ़ तक डीजल गिरोह का गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। कोरबा, जांजगीर चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले में काम कर रहे हैं।

यही कारण है कि अक्टूबर महीने में कोरबा के गेवरा खदान में डीजल चोर के 11 लोगों को कोरबा के दीपका पुलिस ने पकड़ा था। उनसे 2 हजार 659 लीटर डीजल जब्त किया था।पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मिली सूचना

मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद डीजल चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा ।

Share This Article