रायपुर में तेजरफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क पर पड़ी रही लाश, राहगीर ने दी पुलिस को सूचना, आरोपी फरार

मृतक थुहा बंगोली गांव निवासी भूपेंद्र कुर्रे और किशोर कुर्रे है।राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वे बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीर ने लाश देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में फि.जानकारी के मुताबिक, अभनपुर-धमतरी मार्ग में सातपारा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मृतक थुहा बंगोली गांव निवासी भूपेंद्र कुर्रे और किशोर कुर्रे है। वे दोनों बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।अभनपुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

आरोपी गिरफ्त से बाहरआसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में फिलहाल आरोपी वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अभनपुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article