छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठंड: 2-3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा; 10-14 डिग्री के साथ अंबिकापुर संभाग सबसे ज्यादा ठंडा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में ड्राई मौसम के कारण बस्तर संभाग को छोड़कर लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह दौर 5 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे अभी और ठंड बढ़ेगी। अंबिकापुर में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई। वहीं रायपुर समेत सभी जिलों में रात का.छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में से सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है।

यहां के जिलों में रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच है, जबकि शनिवार को सुकमा जिला 33 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।प्रदेश के जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान की स्थिति।यहां सामान्य से कम रहा रात का तापमान शनिवार को दुर्ग में 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह पेंड्रा में न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा जो औसत से 1.2 डिग्री कम रहा।सरगुजा संभाग में रात का पारा 10 से 14 डिग्री के बीच सरगुजा संभाग के जिलों में रात का पारा 10 से 14 डिग्री के बीच है, जिससे सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर जिले में तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

इसी तरह सूरजपुर में 11.3 डिग्री रात का पारा रहा। वहीं बलरामपुर में 11.7 डिग्री, कोरिया जिले में 12 डिग्री, जशपुर में रात का पारा 15.6 डिग्री रहा। हालांकि यह अब भी औसत से 1.9 डिग्री ज्यादा था।रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री और रात का तापमान 17.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम रहा।प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।5 दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है, लेकिन जल्द ही दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होगी। सुकमा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री दर्ज किया गया ।

Share This Article