सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौत: कोरबा में डांस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था, आरोपी ड्राइवर फरार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित.बताया जा रहा है कि गेवरा बस्ती नराई बोध से माजदा वाहन में सवार होकर 12 लोग भौसमा गांव में होने वाली डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान 20 वर्षीय धीरज पटेल की तबीयत खराब हो गई। वह उल्टी करने लगा।सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर माजदा वाहन के चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया।

युवक सड़क किनारे खड़ा होकर उल्टी कर रहा था, इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने युवक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

मृतक धीरज पटेल के बड़े पिताजी अश्वनी पटेल ने बताया कि धीरज को बचपन से ही डांस का शौक था गांव में ही रहने वाले युवकों ने एक डांस ग्रुप बनाया गया था। मृतक 12वीं का छात्र था।फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

Share This Article