79 केंद्रों में होगी धान खरीदी: जिले के 54 हजार किसानों का हुआ पंजीयन, 2 राज्यों के बॉर्डर में तैनात होंगे उड़नदस्ता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर जिले में 14 नवंबर से 79 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। जिले के 54 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन और नवीनीकरण किया गया है।

इस बार भी छ्त्तीसगढ़ से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा की सरहद पर उड़नदस्ता दल को तैनात किया जाएगा।

बस्तर कलेक्टर ने क.इस साल बस्तर जिले में 2 लाख 70 हजार 742 टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर में 85 हजार 372 हेक्टेयर में लगी हुई फसल समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 54 हजार से ज्यादा किसानों का पंजीयन करवाया गया है।

इस बार जिले के अंदरूनी और शहर से लगे कुल 79 धान खरीदी केंद्र हैं, जिसमें तैयारी पूरी है, जबकि नए धान खरीदी केंद्र के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।79 केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी।

ये व्यवस्था भी रहेगी जब प्रशासन से अनुमति मिलेगी तो अन्य केंद्र भी खोले जाएंगे। धान खरीदी के लिए पर्याप्त बार दाना और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का दावा किया गया है। इस साल भी हर साल की तरह धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराने वाले किसानों को ऐप के जरिए प्रशासन ट्रेस भी करेगा। राजस्व विभाग और खाद्य विभाग किसानों की फसल की मात्रा की पुष्टि करने की व्यवस्था करेगा।कलेक्टर बोले- तैयारी पूरी कलेक्टर हरीश एस. ने कहा कि, फसल बीमा योजना के तहत जिस गांव में जितना उत्पादन का आंकड़ा है उसे सभी जगह डिस्प्ले किया जाएगा।

इसी के आधर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए नोडल भी बनाए गए हैं। नोडल ये देखेंगे कि एक गांव में एक एकड़ में या एक हेक्टेयर में जितना उत्पादन होगा कहीं उससे ज्यादा धान मिला तो ये सुनिश्चित कर पाएंगे की यहां बाहर का धान भी आया हुआ है। जिसे कंट्रोल किया जाएगा।

Share This Article