महाराष्ट्र की ब्रम्हपुरी विधानसभा के प्रत्याशी की नामांकन रैली में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। आज उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमीशनखोरी और भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं, जहां-जहां भाजपा जुड़ी है, वहां-वहां भ्रष्टाचार हुआ है।
इनकी कमीशनखोरी ने तो हमारे महापुरुष.यहां के लोगों ने देखा है कि कैसे एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा गया, यहां की जनता ने देखा कि कैसे महाराष्ट्र के स्वाभिमान छत्रपति शिवाजी महाराज जी का अपमान किया गया। भाजपा की कमीशनखोरी ने महाराष्ट्र के गौरव को भी नहीं बख्शा और उनकी मूर्ति में भी अपना हिस्सा बना लिया।
महाराष्ट्र की ब्रम्हपुरी विधानसभा के प्रत्याशी की नामांकन रैली में भूपेश बघेल भाजपा ने खुले आम लोकतंत्र का किया चीर हरण भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान सपूतों को जन्म देने वाली इस धरती को कलंकित करने का काम किया है, भाजपा ने खुलेआम महाराष्ट्र में लोकतंत्र का चीरहरण किया।
महाराष्ट्र की ब्रम्हपुरी विधानसभा के प्रत्याशी की नामांकन रैली में भूपेश बघेल400 पार का नारा देने वाले बैसाखियों परबघेल ने कहा कि भाजपा ने इस देश के संविधान को, देश के लोकतंत्र को चुनौती दी लेकिन महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की जनता ने उन्हें धूल चटा दी।
वे कहां 400 पार की बात करते रह गए और जनता ने उन्हें 240 पर ला पटका, अब बैसाखियों के सहारे काम चला रहे हैं।