अस्पताल के प्यून ने लगा ली फांसी: पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, बाथरूम में फांसी पर झूलता मिला शव, लोगों ने किया हंगामा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाने में प्यून ने फांसी लगाई, लोगों ने किया हंगामा

बलरामपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए अस्पताल के प्यून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से बलरामपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। प्यून ने फांसी क्यों लगाई? इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बड़ी संख्या में चिकित्सक थाने पहुंच गए और निष्पक्ष जा.जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ प्यून गुरूचंद मंडल (30) की पत्नी करीब 20 दिनों से गायब हो गई थी।

इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर पुलिस द्वारा गुरूचंद मंडल का थाने में कई बार पूछताछ के बुलाया जा चुका है। गुरूवार को भी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दोपहर करीब दो बजे थाने बुलाया था।

थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़थाने के बाथरूम में फांसी पर झूला गुरूचंद मंडल दोपहर में बलरामपुर थाने पहुंचा एवं उसने थाने के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। जब पुलिस कर्मियों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। गुरूचंद मंडल ने अपने गमछे से बाथरूम में फांसी लगा ली थी।घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में चिकित्सक थाने पहुंच गए। थाने में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

चिकित्सकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग बलरामपुर अस्पताल में पदस्थ बीपीएम स्मृति एक्का ने बताया कि पुलिस गुरूचंद मंडल को कई दिनों से पूछताछ के लिए बुला रही थी। वह आज थाने पहुंचा था।

सवाल यह है कि इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों के होते हुए उसने थाने में फांसी कैसे लगा ली? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा भी किया। मामले में फिलहाल बलरामपुर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Share This Article