छग मे 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से मौत हुई

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में कोरोना के करीब 10 हजार नए केस, मौत के आंकड़े चौंकाने वाले

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं.

क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की लहर तबाही मचा रही है. ये लहर ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है.

राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 1 हजार 552 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

रायपुर जिले में अकेले 2821 कोरोना मरीज सामने आए है. वहीं 26 लोगों की मौत हुई है.

रायपुर में 1838, राजनांदगांव में 940, बिलासपुर में 545, महासमुंद में 468, सरगुजा-कोरबा-बालोद- बेमेतरा-कबीरधाम-धमतरी-जशपुर-कांकेर जिले में 200-200 से अधिक मरीज मिले हैं

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके है.

अभी तक 4 हजार 416 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हजार 445 है. प्रदेश में आज 47 हजार 973 लोगों का सैंपल लिया गया है.

Share This Article