ट्रक की बाइक टक्कर से जीजा-साले की मौत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

करवा चौथ पर पत्नी को लेने आया था ससुराल, देवी दर्शन कर लौटते वक्त हुआ हादसा

करवा चौथ पर मध्यप्रदेश से पत्नी को लेने आया था युवक।बिलासपुर में सोमवार को फिर से एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार जीजा-साले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के जैतपुर निवासी युवक करवा चौथ पर्व मनाने और अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। महामाया देव.बता दें कि जिले में लगातार हादसा हो रहा है। दो दिन के भीतर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

एक दिन पहले ही अलग-अलग दो हादसों में तीन लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जैतपुर के रूपउला निवासी दिलीप सिंह (26 वर्ष) का रतनपुर में ससुराल है। करवा चौथ पर्व पर उसकी पत्नी ससुराल रतनपुर के करैहापारा आई थी। वह पत्नी के साथ करवा चौथ मनाकर उसे लेने के लिए आया था।

सोमवार को वह अपने बड़े साला बृजभान प्रधान (40 वर्ष) के साथ महामाया देवी दर्शन करने के लिए मंदिर गया था।ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत।तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत बृजभान और दिलीप देवी दर्शन करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी दोनों मेन रोड पर पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद दोनों घायलों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।मातम में बदली खुशियां दिलीप सिंह अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ पर्व मनाने ससुराल आया था। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी ने अखंड सुहाग की कामना करते हुए करवा चौथ व्रत रखी थी। लेकिन, उसे क्या पता था कि पर्व के दूसरे ही दिन उसका पति उसे छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा।

हादसे में पति और भाई की मौत के बाद उसके साथ ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।दो दिन के भीतर पांच की मौत जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले ही दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पचपेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं, रतनपुर में ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली खंभा और ट्रांसफार्मर को टक्कर मारते हुए बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।

Share This Article