चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों ने रोकी ट्रेन

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हावड़ा-मुंबई रूट पर पहुंचा 23 हाथियों का झूंड, 10 घंटे बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

रात भर रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाए रहे गजराज।

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रूट पर बंडामुंडा स्टेशन में 23 हाथियों का दल रेलवे ट्रैक पर आ गया।

इसके चलते मुंबई-हावड़ा रूट पर रेल यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को.दरअसल, हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन (ओड़ीशा) के पास हाथियों के झुंड का रेल पटरी पर आ गया था। हाथियों का दल रेलवे ट्रैक पर घंटों जमे रहे, जिसके कारण इस सेक्शन से गुजरने वाली अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों में नियंत्रित करना पड़ा।

हाथियों के कारण रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक करीब 10 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। यहां रविवार की देर शाम से 23 हाथियों का यह दल रेल पटरी के आसपास मंडरा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे ने रविवार की रात ट्रेनों का परिचालन रोक दिया।10 किमी प्रतिघंटे की गति से गुजरी गाड़ियां हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए संबंधित रेल मंडल ने ट्रेनों की गति को लेकर आदेश जारी किया।

इसके तहत अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें इस सेक्शन से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं। ऐसा हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया था। गति तेज होने पर ट्रेनों को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होता है। निर्धारित गति से चलने के दौरान यदि हाथी आ भी जाते हैं तो आसान से ट्रेनें रोकी जा सकती हैं।

इस दौरान वन विभाग की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद रहे।इसी जगह पर हाथी के बच्चे की मौत, तलाश में भटक रहा था दल एक सप्ताह पहले इसी जगह हाथियों के झूंड को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी।

इस हादसे में हाथी का बच्चा घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि हाथियों का दल लापता हाथी के बच्चे की तलाश में भटक रहा है। जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां हाथियों का दल बच्चे की तलाश में मंडरा रहा था। हालांकि, हाथी का बच्चा नहीं मिलने पर दल पूरी रात तलाश के बाद सुबह वहां से जंगल की तरफ निकल गया। हावड़ा जाने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों में रोका ब्रजराज नगर में रात 10:18 बजे से सुबह 4:48 बजे तक 12809 सीएसटीएम-हावड़ा एक्सप्रेस ।रायगढ़ में 21:54 बजे सुबह 5:15 बजे तक 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस।

खरसिया में रात 21:48 बजे सुबह 5:13 बजे तक 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस।चांपा में रात 23:30 बजे सुबह 5:26 बजे तक 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस।बिलासपुर में रात 1:42 बजे से सुबह 5:12 बजे तक 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस।रायपुर डिवीजन में सुबह 5:30 बजे तक 12859 सीएसटीएम-हावड़ा एक्सप्रेस।

घंटों देरी से पहुंची हावड़ा से आने वाली ट्रेनेंकवि गुरु एक्सप्रेस पांच घंटे।

टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस नौ घंटे ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स 7:30 घंटे दूरंतो एक्सप्रेस 5:35 घंटे हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 7:28 घंटे शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 9:34 घंटे उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6:16 घंटे पुरी-उधना एक्सप्रेस तीन घंटे शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2:23घंटे

Share This Article