करंट लगने से दंपती की मौत: पति को खंभे से लगा करंट, तो बचाने दौड़ी पत्नी भी चिपकी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। उनका 8 साल का एक बेटा है। जो अब अनाथ हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव का है।.दरअसल, आदर्श नगर में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए के मकान में रह रहे थे।

उनके मकान के पास एक बिजली का खंभा है। दुर्योधन उस खंभे के पास गया, तो उसे करंट लग गया। उसे बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, तो वो भी चिपक गई।लोगों ने बिजली खंभे की जांच करने की मांग आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि, ऐसे खतरनाक खंभों की जांच करें, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Share This Article