गांजा तस्करी करते 2 महिला समेत 5 गिरफ्तार: 26 किलो गांजा और कार जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में 26 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी पकड़ाए।जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को ओडिशा के अंतरराज्यीय जांच नाके में 26 किलो गांजा सहित पंजाब के 5 आरोपी पकड़े गए। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। ओडिशा के झारसुगड़ा, सुंदरगढ़ होते हुए छत्तीसगढ़ के जशपुर, अंबिकापुर, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्.पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक बैकग्राउंड खंगाल रही है।

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा के बनडेगा से जिले के तपकरा होते हुए पंजाब के लिए रवाना हुए हैं।इसी कार से कर रहे थे गांजे की तस्करी।सीट के नीचे से प्लास्टिक पैकेट में मिला गांजासूचना पर जशपुर पुलिस की टीम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित उपरकछार जांच नाका में टीम लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही कार की तलाशी लिए जाने पर डिक्की और सीट के नीचे से प्लास्टिक पैकेट में गांजा जब्त किया गया।

26 किलो गांजा जब्त किया गया है।पुलिस ने कार और गांजा को जब्त करने के साथ ही 2 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंजाब के लुधियाना जिले का सानेवाल निवासी कपिल कुमार (26), राजेश कुमार (21), संदीप सिंह (27), तान्या कुमार (19) और किरती देवी (24) शामिल है।आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।खंगाला जा रहा आरोपियों का बैकग्रांउडएसपी सिंह ने बताया कि तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपनी गाड़ी में महिलाओं को साथ रखते हैं, ताकि तलाशी के दौरान पुलिस सख्ती न बरते।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

Share This Article