ठेकेदारों पर 45 लाख से ज्यादा का जुर्माना: आत्मानंद स्कूलों में निर्माण कार्य में देरी, प्रशासन ने की कार्रवाई

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली में ठेकेदारों पर 45 लाख से ज्यादा का जुर्माना।मुंगेली में जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्य में देरी करने पर संबंधित ठेकेदारों पर 45 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। वहीं निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर आगे भी पेनल्टी लगाई जाएगी।.बता दें कि कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुर थाना, सरगांव, मोतिमपुर, पथरिया और लोरमी के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य में धीमी प्रगति के कारण की जांच करते हुए अनुबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।11 फरवरी 2023 को जारी किया गया वर्क ऑर्डरग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पी. एल. पडवार ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लालपुर थाना के निर्माण के लिए 11 फरवरी 2023 को कार्यादेश जारी कर 11 माह में कार्य को पूर्ण करने के लिए अनुबंधित किया गया था।

लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अब तक काम पूरा नहीं किया।ठेकेदार पर 10 लाख से ज्यादा का जुर्मानासंबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख 23 हजार 661 रूपए का विलम्ब शुल्क लगाया गया है। वहीं ठेकेदार को 31 जनवरी 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव के निर्माण के लिए 15 मई 2023 को कार्यादेश जारी कर 14 अप्रैल 2024 तक कार्य पूर्ण करने अनुबंधित किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 9 लाख 22 हजार 453 रुपए जुर्माना लगाया गया और 31 मार्च 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।

ठेकेदार पर 13 लाख 21 हजार का जुर्मानास्वामी आत्मानंद स्कूल मोतिमपुर के निर्माण कार्य में देरी करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 13 लाख 21 हजार का जुर्माना और 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण करने, स्वामी आत्मानंद स्कूल पथरिया के निर्माण कार्य में देरी करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 08 लाख 42 हजार जुर्माना लगाकर काम को 26 फरवरी 2025 तक पूरा करने कहा गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी के निर्माण कार्य में देरी करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 4 लाख 27 हजार जुर्माना की कार्रवाई की गई और 5 फरवरी 2025 तक काम पूरा करने के लिए कहा गया है।

Share This Article