17 नग हीरे के साथ दो तस्कर गिरफतार बेचने के लिए ग्राहक की कर रहे थे तलाश

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

17 नग हीरे के साथ दो तस्कर गिरफतार बेचने के लिए ग्राहक की कर रहे थे तलाश

राकेश खरे:-बिलासपुर l थाना सिविल लाईन पुलिस ने आज चोरी के हीरे बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की है। जिसमे पुलिस ने आरोपियों से हीरे 17 नग वजनी करीबन 80 सेन्ट किमती 72000 रूपये जप्त भी किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 02 आरोपी को गिरफतार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपीयों द्वारा चोरी के हीरों को खपाने के फिराक में ग्रहक की तलाश कर रहे थे। ये चोरी के हीरे खपाने के लिए आरोपी मुजफ्फरपुर उ0प्र0 से आता था।जैसा कि आप जानते है कि जिले में घटित हो रहे चोरी के अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। दिनांक 04/07/2021 को मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार के द्वारा टीम बनाकर उनि संजय बरेठ के हमराह आर-1027,1236,1023,534 के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुए थे कि 02 लोग चोरी के हीरे को रखकर बिक्री करने के फिराक में मदिर चौक के पास घुम रहे है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान 01 समर बोरकर 02 संकल्प राठौर को धारा 160 जाफौ का नोटिस देकर तलब कर हमराह साथ लेकर मुखबीर के बताये निशानदेही पर मदिर चौक में घेरा बंदी कर संदेही 01, प्रवीण राय पिता बेदीलाला राय उम्र 30 साल निवासी सतनामी पारा कोटमीसोनार जिला जांजगीर चांपा 02 मनोज कुमार सारथी पिता लक्ष्मण प्रसाद सारथी उम्र 35 साल निवासी कस्तुरबानगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर को पकडा गया जिनसे पूछताछ कर प्रवीण राय का ममोरेण्डम कथन लिया गया जिसमें बताये कि 17 नग छोटे साइज के हीरे को एक व्यक्ति से लेना जिसमें से 07 नग हीरा को मनोज कुमार सारथी को देना एवं 10 नग को स्वयं रख कर दोनों बिक्री करने हेतु हीरे को रखकर ग्राहक का तलास करना बताये हीरों को पहचान व वजन कराया गया जो कुल 17 नग वजन 80 सेन्ट व उक्त धातु का हीरा का होना एवं अनुमानित मूल्य 72000 रूपये का होना बताये जिनसे प्रमाण पत्र लिया जाकर उक्त संदेहीयों को हीरे को रखने व बिकी करने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस जारी कर तामिल कराया जिसमें कोई दस्तावेज नहीं होना संदेहीयों द्वारा लिखित में दिया गया। बाद उक्त 17 नग हीरा चोरी का होना माकूल पाये जाने आरोपी 01 प्रवीण राय से 10 नग हीरे जैसा चमकदार धातू छोटे साइज के एवं आरोपी 02 मनोज कुमार सारथी से 07 नग हीरे जैसा चमकदार धातू छोटे साइज के जुमला किमती 72000रू को पेश करने पर पृथक-पृथक गवाहो के समक्ष मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपीयों के खिलाफ अपराध सदर धारा सबूत पाये जाने से विधिवत् कायमी समय में गिर0 किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार, उनि संजय बरेठ,उनि मनोज पटेल, प्रआर0 151 अरविन्द सिंग, प्र0आर0 800 कुवर साय पैकरा, प्र0आर0 1034 अरविन्द तिग्गा, आर0 1023 संजीव जांगडे,आर0 1027 जय साहू, आर0 1236 विकास यादव, आर0 534 देवेन्द्र दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article