छत्तीसगढ़ में रोजाना 1 लाख लोग बन रहे भाजपाई: 60 लाख टारगेट

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में हर दिन करीब 1 लाख लोग भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि 3 सितंबर से लेकर अब तक 32 लाख लोगों ने सदस्यता ली है। ये सदस्यता मिस कॉल और ऑफलाइन फॉर्म भर के ली गई है।.पार्टी ने प्रदेश में 60 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का टारगेट रखा गया है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा की सदस्यता लेने का पार्टी का ही अपना रिकॉर्ड टूट चुका है। हालांकि अभी आवेदनों की स्क्रूटनी बाकी है।आवेदन करने वालों के दस्तावेजों की जांच जांच शक्ति केंद्रों, बूथ स्तर और मंडल स्तर से होगी। फिर बैकग्राउंड चेक होगा। यदि वह व्यक्ति अन्य किसी दल का सदस्य होगा, या आपराधिक रिकॉर्ड होगा तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।नगर पंचायत डभरा स्थित शासकीय महाविद्यालय डभरा में छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

नगर पंचायत जैजैपुर में दुकानदारों और लोगों के बीच भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा।सदस्यता अभियान के रथ को रवाना करते हुए बीजेपी पदाधिकारी-कार्यकर्ता।बैठक लेकर जारी किया निर्देशभाजपा के सभी नगर अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और सदस्यता अभियान प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी का सदस्य बनाते वक्त पूरी सावधानी बरतें। स्क्रूटनी के दौरान प्राथमिक सदस्य की अपराधी छवि मिलने पर संगठन को जानकारी मांगी जा रही है।इसे लेकर भाजपा की सदस्यता कमेटी से जुड़े प्रदेश के अलग-अलग जिलों और मंडलों में बैठक लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं।इन जिलों में भी अलग-अलग नेताओं को दी गई जिम्मेदारीसुकमा में ओजस्वी मंडावी, अरुणसिंह भदौरिया और हूंगाराम मरकाम, जी. वेंकट और सुखलाल पुजारी, दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी, विजय तिवारी, कुमार सिंह भदौरिया।नारायणपुर में दिनेश कश्यप, बृजमोहन देवांगन और गौतम गोलछा, कोण्डागांव में महेश कश्यप, प्रवीण सिंह बदेशा और मनोज जैन, महावीर सिंह राठौर, निरंजन सिन्हा और सुमित्रा मारकोले।बालोद में भोजराज नाग, प्रीतम साहू और यशवंत जैन, बलौदाबाजार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा और श्याम बाई साहू।महासमुंद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूनम चंद्राकर और डॉ विमल चोपड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।जांजगीर-चांपा में विधायक धरमलाल कौशिक, कमलादेवी पाटले, सौरभ सिंह और अम्बेश जांगड़े, सक्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मेघाराम साहू और जगन्नाथ पाणिग्रही।मुंगेली में सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरबा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और ननकीराम कंवर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम वर्मा और निर्मल सिन्हा।जशपुर में राधेश्याम राठिया और रणविजय सिंह जूदेव, बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उद्धेश्वरी पैकरा, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और रामसेवक पैकरा।कोरिया में विधायक रेणुका सिंह और भैयालाल राजवाड़े, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और चंपादेवी पावले की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे।खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, कोमल जंघेल और विक्रांत सिंह।मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा और संजीव शाह, राजनांदगांव में विधायक अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख और अशोक शर्मा।बेमेतरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, विधायक दीपेश साहू और प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल को को जिम्मेदारी दी गई है।कांग्रेस के आरोपों का किया खंडनसदस्यता अभियान पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी लेकर पूर्व विधायक नवीन मार्कडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कि भाजपा के ऊपर जनता का विश्वास है। हर व्यक्ति कह रहा है कि हम भाजपा से जुडेंगे। कांग्रेस की टिप्पणी इसलिए आ रही, क्योंकि वो बौखलाहट में है।उन्होंने कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में हमें 79 लाख वोट मिले हैं। वोट के औसत को देखते हुए आप समझिए कि हम कितने वोटर्स को अपने सदस्य बना चुके हैं। सदस्यता अभियान देखकर कांग्रेस की जमीन खिसक रही है।

Share This Article