अमित शाह लेंगे नक्सल ऑपरेशन पर CM साय से जानकारी: 2026 तक माओवादियों को खत्म करने के मिशन पर बड़ी बैठक

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। ये बात रायपुर में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कही थी। इस मिशन पर दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने प्रदेश के CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे हैं। ये बैठक 7 अक्टूबर को दिल्ली.दिल्ली रवाना होने से पहले CM साय ने बताया कि पिछले 9 महीनों मंे नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ी है। अब तक 191 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं

ये बदलाव का संकेत है। बस्तर के युवा फोर्स में शामिल होकर माओवादी को खदेड़ रहे हैं। अमित शाह के सामने CM साय प्रदेश में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी रखेंगे। इसमें सरेंडर, एंकाउंटर, नक्सल प्रभावित परिवार और जिलों की जानकारी वो देंगे।राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है गृह मंत्रालय नक्सलियों के खिलाफ गृह मंत्रालय राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग रोकी गई, वैसे ही नक्सलियों को हो रही फंडिंग रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक देश में साल 2010 के मुक़ाबले 2023 में नक्सल हिंसा में 72% और मृत्यु में 86% कमी आई है। इस साल देश में 202 नक्सली मारे गए हैं और 2024 के शुरूआती 09 महीनों में 723 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही, 2024 में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 38 रह गयी है।CM ने देर रात हाईप्रोफाइल बैठक की 4 अक्टूबर की देर रात बड़े नक्सल एंकाउंटर की खबर आते ही CM हाउस में एक हाई प्रोफाइल बैठक बुलाई गई थी। दरअसल प्रदेश में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में DRG जवानों ने 31 नक्सलियों को घेरकर मारा है।DGP और नक्सल ऑपरेशन चीफ को CM ने मीटिंग में कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो। अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी रहेगा।बस्तर में जल्द शांति होगी CM ने 4 अक्टूबर को बीजापुर का दौरा भी किया था। उन्होंने कहा- आज बीजापुर में मैंने पुलिस जवानों और माओवादी आतंकवाद प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन सभी को अब यह विश्वास हो गया है कि इस हिंसा का अंत होने वाला है। बस्तर आज विकास और शांति की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार के कार्यों से बस्तर की जनता में नई आस जगी है। जनता में विश्वास बढ़ा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ माओवादी आतंकवाद से मुक्त होगा।

Share This Article