31 नक्सलियों को मार गिराने वाले सोल्जर्स से मिलेंगे होममिनिस्टर: विजय शर्मा का आज दंतेवाड़ा दौरा, जवानों का बढ़ाएंगे हौसला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। 31 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाले जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। साथ ही बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंच दर्शन करेंगे।.विजय शर्मा और केदार कश्यप दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में DRG और STF जवानों समेत पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से जो हथियार बरामद किए गए हैं उन्हें भी देखेंगे। बताया जा रहा है कि इस कामयाबी के बाद वे अफसरों की एक बैठक भी ले सकते हैं। नक्सल मोर्चे पर रणनीति बनेगी।

Share This Article