इंद्रावती नदी पार बिजली गिरने से बच्चे की मौत: 2 बच्चियां घायल, गाय चराने गए थे सभी, बारिश हुई तो पेड़ के नीचे खड़े थे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर स्थित इंद्रावती नदी पार बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ते तीनों गाय चराने जंगल गए थे, इसी.जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित इलाका कौरगांव में हादसा हुआ है। इस गांव के रहने वाले 3 बच्चे सागर (12), कुमारी कांटे (16) और कुमारी पिडे (10) गाय चराने जंगल गए थे। वहीं अचानक मौसम बदला। तेज झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई।इसी पेड़ पर गिरी थी बिजली।जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। सागर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गईं। वहीं उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।

Share This Article