ट्रेलर से टकराई बस: ड्राइवर की मौत, 16 यात्री घायल…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 16 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस गया, बिहार से रायपुर की तरफ आ रही थी। तभी सुबह 4 बजे धौराभाटा के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 16 लोग घायल हो गए हैं। ब्रेकडाउन से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज जारी है।

 

Share This Article