डॉ. अल्पना घोष बनीं छग राज्य वित्त सेवा संघ की अध्यक्ष

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में 28 सितंबर को “छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा संघ” का सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर राज्य भर के वित्त अधिकारियों द्वारा नयी कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव, वित्त विभाग, श्रीमती शारदा वर्मा थीं, जबकि अध्यक्षता संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन, रितेश कुमार अग्रवाल ने की।

निर्वाचन के दौरान, डॉ. अल्पना घोष को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी निर्वाचन अधिकारीयों के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में श्रीमती किरण खरे को उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा को सचिव, अनिल पाठक को कोषाध्यक्ष और भुवनेश्वर नायक को संयुक्त सचिव चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथियों द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। डॉ. अल्पना घोष ने नयी कार्यकारिणी की ओर से वित्त सेवा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सेवा के भविष्य और सुधारों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश भर से वित्त अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, सेवा निवृत्त वित्त अधिकारियों का भी सम्मान किया गया, जिन्हें उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सराहा गया।

 

Share This Article