पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने 600 लीटर कच्ची महुआ शराब व 3400 किलो महुआ लाहन को किया नष्ट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मौके पर महुआ शराब बनाने का भट्ठा व बड़ी मात्रा महुआ लाहन बरामद किया गया।इस दौरान टीम ने 600 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया। साथ ही 3400 किलो महुआ लाहन को नष्ट किया। इस अवसर पर नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34/1 (क, ख), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई।

 कोरबा। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध जिले के सभी थाना व चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। एक दिन में ही पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 31 प्रकरण में 1383 लीटर शराब जब्त किया।

कटघोरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पतरापाली में सुबह सात बजे दबिश दी। इस दौरान गांव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाने वालों के विरूद्ध धरपकड़ की। उधर उरगा पुलिस ने टीम गठित कर ग्राम चीतापाली के बरभौना नाला के किनारे कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर दबिश दी। जहां आरोपितों द्वारा 20 भट्टी स्थापित कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था।

पुलिस को देख आरोपित जंगल की तरफ भाग गए। घटना स्थल स्थापित 20 भट्टी चूल्हा, उपकरण व लगभग 3000 किग्रा महुआ पास को ध्वस्त किया एवं 500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 19 बड़ा गंज, 22 बड़ा कड़ाही जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की गई। सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।

चौकी कोरबी में भी 48 पाव अंग्रेज़ी गोवा शराब जब्त कर आरोपित को जेल दाखिल किया गया है। बताना होगा कि कोरबा पुलिस टीम ने एक जनवरी 2024 से अब तक 472 प्रकरणों में 7985 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जब्त किया है।

Share This Article