छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 1068 सरकारी नौकरियां

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा मौका दे रही है। 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती पुलिस, स्वास्थ्य PHE और पंचायत विभाग के अलग-अलग पदों पर होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने इसे लेकर कहा है कि इन नियुक्तियों से सरकार की योजनाओं को और भी प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकेगा। इन नौकरियों के अवसर मिलने से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी, युवाओं का भविष्य संवारने में हमारी सरकार काम कर रही है।

प्रदेश में 9 दिनों में 1068 पदों पर भर्ती स्वीकृत की गई है।पंचायत विभाग 1068 पदों में से 237 पद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के हैं। यह भर्ती राष्ट्रीय आजीविका मिशन में होगी। इसमें राज्य स्तरीय पदों में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर और लेखापाल के 1-1 पद और भृत्य के दो पदों पर भर्ती मंजूर की गई है। वही जिला मिशन प्रबंधन इकाई के 228 पद हैं।

जिला मिशन प्रबंधक के 02, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के 21, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23, क्षेत्रीय समन्वयक के 98, लेखापाल के 10, लेखा सह एमआईएस सहायक के 49, कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17, भृत्य के 8 पदों पर भर्ती होगी।

सरकार के वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब 181 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरा जाएगा। उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 02, केमिस्ट के 12, वाहन चालक के 02 पद शामिल हैं।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी की जा रही है। सरकार के वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड बॉय, वार्ड आया के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति दी है।

स्टाफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के 5, ओ.टी. टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष और महिला के 100 -100, सहायक ग्रेड – 3 एवं फार्मासिस्ट ग्रेड – 2 के 25-25, ड्रेसर ग्रेड-1 के 50, वार्ड बॉय और वार्ड आया के 50-50,

पुलिस विभाग में 341 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं। 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा, 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही सरकारी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह विज्ञापन व्यवसायिक प्रशिक्षण मंडल और जिला कलेक्टर दफ्तर से जारी होंगे। कुछ पदों पर भर्ती परीक्षा होगी।बाकी के पदों पर संबंधित विभाग जिला कलेक्टर के जरिए आवेदन मंगाएगा। व्यापमं और जिला कलेक्टर की वेबसाइट पर इन पदों के क्वालिफिकेशन और वेतन से जुड़ी बाकी जानकारी भी जल्द आ सकती है। विधानसभा में नौकरी के लिए परीक्षा 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को होगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इस परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 30 सितंबर 2024 को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 22 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Share This Article