30 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा शव, किसी परिचित पर मर्डर की आशंका; जांच के लिए बनाई गई 8 टीमें

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगलुरु: भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में हत्या के एक मामले ने लोगों को हिला कर रख दिया। यहां एक महिला के शव के 30 टुकड़े फ्रिज से बरामद हुए। वहीं महिला का शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि महिला की हत्या कब, किसने और क्यों की है। फिलहाल महिला के शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मामले की जांच के लिए 8 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। वहीं महिला का CDR स्कैन भी कराया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है।

नेपाल की रहने वाली है महिला

दरअसल, बेंगलुरु के वय्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के वीरन्ना रोड पर एक मकान से महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए। महिला के शव के तीस टुकड़े करके उसे फ्रिज में रखा गया था। बदबू होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हुई। वहीं मामले सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला महालक्ष्मी के शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखे गए थे।पुलिस का कहना है कि महिला मूलतः नेपाल की रहने वाली थी और यह कई सालों से बेंगलुरु में रह रही थी।

साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ

पुलिस ने बताया कि महिला घर पर अकेली रहती थी और उसका पति बेंगलुरु के पास ही एक आश्रम में काम करता है। फिलहाल महिला के शव का बॉरिंग हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम हो रहा है। वहीं मामले की जांच के लिए 8 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। महिला का CDR स्कैन किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि किसी परिचित ने ही महिला की हत्या की है। इसके अलावा पुलिस की टीम इलाके के सभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है। वहीं जिस मॉल में महिला काम करती थी, उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share This Article