पुलिस करती रही कौम्बिग गस्त और उधर चोरों ने किया सिरगिट्टी मुख्य सड़क स्थित मंदिर और पास स्थित पार्षद के घर पर हाथ साफ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।दरअसल पुरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मुख्य रोड तारबाहर से बन्नाक चौक के बीच आदर्श नगर का है। जहां मेन रोड पर साई मंदिर स्थित है।वहां किसी अज्ञात चोरों ने मंदिर पर रखे हुए दान पेटी को निशाना बनाकर पार कर दिया।और कुछ दूर खेत तक घसिटते हुए ले जाकर पेटी और उसमें लगे ताले को पत्थर मारकर तोड़कर,दान में आयें रकम को पार कर दिया।वहीं चोरों ने दान पेटी को खेत पर ही छोड़कर फरार हो गए।मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार दान पेटी में आये दान के रूपये,तकरीबन 5 से 10 हजार को चोर ले उड़े। लोगों के अनुसार साईं मंदिर में यह तीसरा चोरी है।जिसका आरोपी आज तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

मंदिर से चोरी के बाद उसी रात मंदिर से 100 मीटर में स्थित वार्ड पार्षद के घर से भी हो गया चोरी-

दूसरी घटना भी मंदिर के पास ही मुख्य रोड की है।जहां वार्ड 11 के पार्षद रवि साहू का दुसरा मकान है।जहां उनके माता पिता होलसेल प्लास्टिक का दुकान का संचालन करते हैं।रोज की तरह वो रात दुकान बंदकर खाना खाने अपने नयापारा स्थित पुराने मकान चलें गयें।सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो कुंडी तोडकर किसी अज्ञात चोर ने भी उनके घर पर रखें एलसीडी टीवी सेटअप बाक्स दुकान में रखे किराने के समान को पार कर दिया जिसका अनुमानित किमत तकरीबन 25 हजार तक बताया जा रहा है।अब देखना होगा कि पुलिस के ऑखों में धूलझोककर अपना हाथ साफ करने वाला चोर कब तक पुलिस के पकड़ में आयेगा।

Share This Article