देवेंद्र यादव की क्या थी भूमिका बलौदाबाजार कांड में खुद कांग्रेस विधायक ने मीडिया के सामने कर दिया खुलासा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद । बलौदाबाजार हिंसा मामले में जब से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर सवालिया निशान लगा रही है। इसी बीच खल्लारी कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

दरअसल छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई विधानसभा के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज महासमुंद के राजीव भवन मे कांग्रेस ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित किया। मीडिया से बात करते हुए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि,

भाजपा जब भी सत्ता में आती है, तब बदले की राजनीति करती है। यही वजह है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बलौदा बाजार के कलेक्टर कार्यालय के आगजनी की घटना में विधायक देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी।

Share This Article