प्रदेश में एक और गैंगरेप की घटना, किराना दुकान में दुकानदार और उसके दोस्तों ने लूट ली नाबालिग की आबरू

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

भानुप्रतापपुर : सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी देश में रेप और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन दरिंदे बहन—बेटियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। कोलकाता, बदलापुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से भी गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही रायगढ़ जिले से भी गैंगरेप की खबर सामने आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी। इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया। सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Share This Article