भाजपा को पुनः रिचार्ज करने की कवायद ,प्रदेश प्रभारी 22 दिसम्बर के छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लेंगी बैठकें

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर।भाजपा की नव नियुक्त प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ऐसी पहली प्रदेश प्रभारी हैं,जो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जाकर बैठकें लेंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने रायपुर प्रवास के दौरान संगठन को बैठक में कही इसी तारतम्य मे वो 22 दिसंबर को फिर से रायपुर आ रही हैं। इस दौरान डी पुरंदेश्वरी तीन दिनों तक विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। उनके साथ सहप्रभारी नितिन नवीन भी आएंगे। वे भी जिलों में जाकर बैठक लेंगे। प्रदेश भाजपा को पहली बार महिला प्रदेश प्रभारी मिली हैं। अपने पहले ही दौरे में प्रदेश प्रभारी ने कई बातें स्पष्ट कर दी हैं। उनको यह फीडबैक मिला है कि प्रदेश में भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी के कारण करना पड़ा था। ऐसे में उनका सबसे पहला प्रयास कार्यकर्ताओं को नए सिरे से तैयार करके उनमें उत्साह भरना है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बैठकों में साफतौर पर कहा, कार्यकर्ता निराश हैं, उनके साथ खड़े हों और विश्वास जीतें। अब कार्यकर्ताओं को रीचार्ज करने वे खुद सभी जिलों का दौरा करेंगी।

Share This Article