पुलिस से मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर दोनो पर था लाखों रुपये का इनाम घोषित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

12-दिसंबर,2020

राजनांदगांव-{सवितर्क न्यूज़}
राजनांदगांव– बालाघाट मे दो महिला नक्सली ढेर बालाघाट जिले में बीती रात को पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो महिला नक्सली को मार गिराया। रात को करीब 11.30 बजे लांजी पुलिस डिवीजन के किरनापुर इलाके के घने जंगल में सुरक्षाबलों ने मलाजखंड दलम के साथ मुठभेड़ में शोभा व सावित्री नामक दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया। बताया गया है कि मारी गई नक्सलियों मे सावित्री छत्तीसगढ़ की बीजापुर के गंगालूर तथा शोभा गढचिरौली की रहने वाली है।

Share This Article