कोरबा पुलिस इस कार्यवाही में कई नामी गिरामी हस्तियां और सफेद पोश पकड़े गए है पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली कोरबा पुलिस के द्वारा जुआ खेलते हुए 6 लाख 10 हजार 3 सौ रूपए के साथ 15 जुआरियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है ,वर्ष 2020 में अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही कोरबा पुलिस द्वारा किया गया है । इस कार्यवाही में कई नामी गिरामी हस्तियां और सफेद पोश पकड़े गए है ।पुलिस की

कार्यवाही से असामाजिक तत्वों के हड़कंप मच गया है

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीणा को सूचना मिल रही थी कि कोरबा शहर में कुछ जुआरी लोकेशन बदल बदल कर प्रतिदिन जुआ खेल रहे हैं । उक्त सूचना के तस्दीक एवम कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्ग दर्शन ,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण एवम नगर कोतवाल श्री दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिरों के माध्यम जुआरियों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा था ।आज रात्रि में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ जुआरी सामुदायिक भवन के पास गुप्त स्थान पर जुआ खेल रहे हैं उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर जुआ फड़ पर छापा मारा गया जहां पर कुल 15 जुआरी 52 पत्ती ताश के माध्यम से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाए गए जिनके पास से कुल 6 लाख 10 हजार 300 रुपए नगदी जप्त का धारा 4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक लल्लन पटेल, सहायक उपनिरीक्षक भगवती खांडेकर, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक लक्ष्मीकांत खरशन, आर विपिन नायक, आर चंद्रकांत गुप्ता, आर कवल चन्द्रा, आर दिलेर मनहर, आर ऋषि पटेल व आर दीपेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं –

1- नीरज अग्रवाल अग्रोहा मार्ग कोरबा
2- आदित्य अग्रवाल सर्व मंगला नगर कोरबा
3- डी श्री निवास रामपुर बस्ती कोरबा
4 -के के मनवानी निवासी बुधवारी बाजार पास कोरबा
5- सुभाष वर्मा संबलपुर ओड़िसा
6- दिनेश कुमार रानी रोड कोरबा
7- नरेश अग्रवाल अग्रसेन चौक कोरबा
8- गोबिंद पटेल राताखार कोरबा
9- राजा गुप्ता अग्रसेन चौक कोरबा
10- एन के अग्रवाल अग्रसेन चौक कोरबा
11-मोहन अग्रवाल मेन रोड कोरबा
12- बी के बजाज बस स्टेंड कोरबा
13- शिव प्रसाद अग्रवाल , गांधी चौक कोरबा
14- शहादत अली दुरपा रोड कोरबा
15 -धरम वीर अग्रसेन चौक कोरबा

Share This Article