तिरंगे का अपमान: भाजपा महिला नेता ने उल्टा पकड़ा तिरंगा, कलेक्टर से कांग्रेस ने की शिकायत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद में हर घर तिंरगा अभियान के दौरान एक रैली निकाली गई। जिसमें एक भाजपा महिला नेता ने उल्टा तिरंगा पकड़ रखा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। जिले के सरायपाली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए शहर में तिरंगा रैली निकाली।

जिस पर अब सियासत देखने को मिल रही है। सरायपाली विधानसभा की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सरायपाली में भाजपा नेताओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई थी। जिसमें राष्ट्रध्वज का अपमान करते हुए तिरंगा उल्टा लगाया गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें एक महिला के हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि, जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो, उन्होंने इसका विरोध भी किया, यूथ कांग्रेस के साथ उन्होंने इस बात की शिकायत कलेक्टर से भी की है और राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Share This Article