धान घोटाला के आरोपी देवेन्द्र पांडेय को हाईकोर्ट से राहत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान घोटाला के आरोपी देवेन्द्र पांडेय को हाईकोर्ट से राहत

(सवितर्क न्यूज,अजय देवांगन )

इसके बाद से ही देवेंद्र पांडेय फरार चल रहे थे।

बिलासपुर कथित भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोहागपुर धान घोटाला मामले में जिला कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में सोहागपुर धन खरीदी केंद्र में 1 करोड़ 10 लाख रुपयों का धान घोटाला हुआ था।

मामले में कथित भाजपा नेता लंबे समय से फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।

जानकारी के मुताबिक, उरगा क्षेत्र स्थित सोहागपुर केंद्र में साल 2012 में धान खरीदी को लेकर डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी सामने आई थी।

मामला खुलने के बाद पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।

हालांकि कोर्ट में भाजपा ने देवेंद्र पांडेय की भी भूमिका संदिग्ध मिली जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला उनके ऊपर दर्ज किया था।

इसके बाद से ही देवेंद्र पांडेय फरार चल रहे थे।

वहीं, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर नोटिस जारी किया। जब हाजिर नहीं हुए तो जगह-जगह छापा भी मारा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

इसे देखते हुए कोरबा पुलिस ने फरार चल रहे देवेंद्र पांडे पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।

Share This Article