प्रेस क्लब में कोरोना संक्रमण की जांच, 2 पत्रकार की रिपोर्ट आई पोजेटिव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

09-सितंबर, 2020

बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] प्रेस क्लब और स्वास्थ विभाग टीम के तत्वावधान में कोरोना चेकअप कैंप आ आयोजन किया गया। स्वास्थ विभाग की टीम की देखरेख में प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों ने अपनी जांच कराई जिसमे 2 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने सभी को चिंतित कर रखा है, कोरोना वॉरियर्स पत्रकार भी बड़ी संख्या मे इसकी चपेट मे आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा और सचिव वीरेंद्र गहवई की अगुवाई में स्वास्थ विभाग की टीम ने प्रेस क्लब में पत्रकारों का कोविड 19 वायरल टेस्ट का टेस्ट किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कैम्प में 35 पत्रकारों ने अपनी जांच कराई, जिनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं अन्य 33 पत्रकारों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के डॉ चन्द्रशेखर शुक्ला मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट के के तिवारी व सतीश चौहान की टीम ने प्रभारी दिलीप कुशवाहा के निर्देशन में जांच प्रक्रिया पूरी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचने सावधानियों की जानकारी भी दी।
इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा और सचिव वीरेंद्र गहवई ने सभी पत्रकारों से फिजिकल डिस्टेंसिंग समेत शासन की गाइडलाइन का पालन करने अपील के साथ इस कैंप के लिए स्वास्थ विभाग का आभार जताया।

Share This Article