नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूलता था पूर्व सीएम के पिता का सलाहकार! BJP सांसद ने कहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’? भूपेश बघेल ने दिया जवाब

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानपुर: 5 arrested with 4 Naxalites, पुलिस ने नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी विवेक सिंह पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंद कुमार बघेल के सलाहकार के रूप कार्यरत था। जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी मामले मे सांसद संतोष पाण्डेय ने तंज कसते हुए भूपेश बघेल कई गंभीर लगाए है! वहीं BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों के साथ मिली हुई है। आज इसका प्रमाण मिल गया है।

राजनांदगांव से BJP सांसद संतोष पांडेय ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरफ्तार किया गया विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है।

वहीं सांसद संतोष पांडे के बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति स्वर्गवासी हो जाए तो उससे कैसे सवाल करेंगे? जवाब देने के लिए वो तो उपस्थित नहीं हैं। बीजेपी की आदत है, हमेशा दिवंगत लोगों से सवाल करते हैं। कभी गांधी, कभी नेहरू, आज मेरे पिता से सवाल कर रहे हैं। संतोष पाण्डेय उनसे वहीं जाकर सीधे जवाब ले लें। मैं उनके आरोपों पर कोई जवाब नहीं देना चाहता।

सूरज टेकाम की गिरफ्तरी के बाद तेज हुई जांच

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में सूरज टेकाम की गिरफ्तरी के बाद जिला पुलिस लगातार कई और मामले में जांच कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता हाँथ लगी है। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क तक पहुँचकर लेव्ही वसूली करने वाले चार लोगों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है।

बताया जा रहा कि सूरज टेकाम की गिरफ्तारी के पहले इनके नाम से हाल ही पकड़े गए आरोपी विवेक सिंह ने ही लेव्ही के पैसे से फ्लाइट के लिए टिकट बुक कराया था। और उनके कहने से ही नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को अलग अलग माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में था।

एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लेव्ही वसूली

पकड़े गए अन्य चार आरोपी जो कि बीजापुर जिले के रहने वाले हैं, उनके द्वारा तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान माल की हानि पहुचाने की धमकी देकर लेव्ही वसूली करते थे। पकड़े गए सभी आरोपियों ने अब तक लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा लेव्ही वसूली कर नक्सलियों तक पहुँचा चुके हैं।

नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूली आनलाईन बैंक खाते के माध्यम से और बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों तक पहुंचाया गया। इन आरोपियों के द्वारा माओवादियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों के यात्रा एवं अन्य खर्चों के लिए आनलाईन पैसे ट्रांसफर करते थे।

Share This Article