ब्रेकिंग : बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। कांग्रेस में अंतरकलह बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रहे है। ये सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली हैं। खुद CM विष्णुदेव साय ने उन्हें ये सदस्यता दिलाई है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। वे यहां दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, इसके चलते कई लोग आज जेल में है। उन्हें साल भर से बेल नहीं मिल रहा है। इससे पहले नामांकन रैली में सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल भी BJP में शामिल हुई हैं।

नामांकन रैली में पहुंचे पूर्व सैनिक विपुल साहू, जोगी कांग्रेस के पाटन से चुनाव लड़ चुकी शकुंतला साहू, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनाराम साहू (वर्तमान में भाजपा के सदस्य) के पुत्र सतीश साहू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया।

गौरतलब है कि, भूपेश बघेल पर लगातार कांग्रेस नेताओं ने भेदभाव और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और अब भूपेश बघेल के परिवार में भी विवाद नजर आ रहा हैं।

Share This Article