हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर को कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट? पांच वजह जो भाजपा को भी कर रहीं परेशान..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर को कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट? पांच वजह जो भाजपा को भी कर रहीं परेशान..!
उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो बार सांसद रहीं और सिने स्टार हेमामालिनी के ग्लैमर की काट करने के लिए कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन में मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। विजेंदर सिंह ने पिछली बार दिल्ली से भी लोकसभा चुनाव लड़ा था। दरअसल मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी दो बार की सांसद रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2014 में हेमामालिनी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने रालोद के ही कुंवर नरेंद्र सिंह को रिकॉर्ड वोटों से हराया था। वह भी तब जब मथुरा को रालोद का ही गढ़ माना जाता रहा है। जबकि कभी बेहतर जनाधार वाली पार्टी रही कांग्रेस पिछले कई चुनावों में हाशिए पर चली गई, लेकिन विजेंदर सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुकाबला रोचक हो जाएगा।
हाई प्रोफाइल हुई मथुरा सीट
मथुरा संसदीय सीट को हमेशा से ही हाईप्रोफाइल माना जाता रहा है। कभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के कद को देखते हुए तो कभी राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत। पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार का चुनाव ज्यादा हाई प्रोफाइल हो गया है, जहां हेमामालिनी के मुकाबले कांग्रेस ने अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी को उतारा है।
जाट वोटरों को ऐसे साधेंगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि बॉक्सर चौधरी विजेंद्र सिंह लोकसभा के लिए होंगे। विजेंद्र सिंह बेनीवाल जाट है। मथुरा लोकसभा क्षेत्र में बेनीवाल बड़ी संख्या में है।
जीवन परिचय

जन्म की तारीख और समय: 29 अक्तूबर 1985 (आयु 38 वर्ष), भिवानी
पत्नी: अर्चना सिंह (विवाह- 2011)
माता-पिता: महिपाल सिंह बेनिवाल, कृष्णा देवी
पुरस्कार: पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार–मुक्केबाज़ी
खेल प्रतिभा: मुक्केबाज़ी
पांच कारण जो हेमामालिनी को कर सकते हैं परेशान
बेनीवाल जाट बाहुल्य मथुरा में विजेंदर सिंह जातिगत वोट हासिल कर सकते हैं।
भाजपा प्रत्याशी का जनता से अपेक्षाकृत कम मेल-मिलाप का चुनाव में बन सकता है मुद्दा
युवा प्रत्याशी और उम्र के मानक पर कांग्रेस प्रत्याशी की कराई जाएगी ब्रांडिंग
सड़कों पर उतरकर जनता से सीधे जुड़ाव का दिया जाएगा संदेश
कांग्रेस ने ग्लैमर से ग्लैमर को मात देने की रणनीति पर काम किया है, जो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है

Share This Article