कलेक्टर ने कहा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। जिले के 66 समितियों के 92उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से आगाज
जिले में 66 समितियों के 92 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से होगी धान की खरीदी
कलेक्टर ने किया जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ
मुंगेली – खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। जिले के 66 समितियों के 92उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।

धान खरीदी का कार्य पंजीकृत किसानों से ही खरीदा जायेगा। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित धान खरीदी केंद्र में कांटा-बांट की पूजा अर्चना कर दो महिने तक चलने वाले राज्य सरकार की किसान हितैषी महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होने समर्थन मूल्य पर धान बेचने आये ग्राम संगवाकापा के कृषक अर्जुन और जगदेव साहू का स्वागत किया। कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि इस वर्ष जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु 82 हजार 754 कृषको द्वारा पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत किसानों से 34 लाख 55 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2021 तक होगी। उन्होने कहा कि समिति में धान विक्रय करने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी क्रम में कलेक्टर श्री एल्मा ने समिति प्रबंधक सहदेव पटेल को किसानों को धान का टोकन क्रमशः जारी करने और ईमानदारीपूर्वक धान खरीदी करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने नमी मापक यंत्र का भी अवलोकन किया और धान खरीदी प्रभारी ओम प्रकाश देवांगन और कम्प्यूटर अशीष सोनी से कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, यूपीएस, दो केव्हीए जनरेटर, पाॅलीथीन कव्हर, ड्रेनेज मटेरियल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की
और आवश्यक निर्देश दिये।
इसी तारतम्य में धान विक्रय करने उपार्जन केंद्र पहुॅचे कृषक अर्जुन ने बताया कि उनके द्वारा अपने स्वयं के 4 एकड़ खेत में धान का फसल लगाया है। आज उनके द्वारा 54 क्विंटल 80 किलो धान बेचने के लिए लाया गया है। इसी तरह कृषक जगदेव साहू ने बताया कि उनके द्वारा भी अपने स्वयं के 2
एकड़ 75 डिस्मिल खेत में धान का फसल लगाया है। आज उनके द्वारा 30 क्विंटल धान बेचने के लिए लाया गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने पर उन्हे वर्तमान बाजार भाव से अधिक दाम मिलेगा। इसके लिए उन्होने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं उत्तर कुमार कौशिक सहित बड़ी संख्या में धान विक्रय करने वाले कृषकगण मौजूद थे।

Share This Article