आज से शुरू हुई खरीदी, कलेक्टर ने समन्वय के साथ व्यवस्थित खरीदी के लिए दिए निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । 01 दिसम्बर 2020। जिले में धान खरीदी की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। आज से 124 धान केन्द्रों में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर ने इस संबंध में आज विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समन्वय के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए। खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर, कांटा बाट, फंड की व्यवस्था विशेषकर नये खरीदी केन्द्रों में इनकी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने कहा।
कलेक्टर ने गिरदावरी में उल्लेख रकबे के आधार पर धान की खरीदी करने कहा। उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान सवेरे ही धान खरीदी केन्द्रों पर आते हैं इसलिए समिति के कर्मचारी समय पर उपस्थित हो जाएं। कलेक्टर ने उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने बारदाना व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार निर्धारित मात्रा में बारदाना एकत्रित करने के भी निर्देश दिए। इसकी शार्टेज को दूर करने के लिए गंभीरता से कार्य करने एवं मिलर्स से प्राप्त बारदानों का सत्यापन प्राथमिकता से करने कहा।
धान खरीदी हेतु टोकन व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा गया और समिति की क्षमता के अनुरूप व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान अवैध धान की खरीदी में संलिप्त पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी।
बैठक में ए.डी.एम श्री बी.एस उईके, सभी एस.डी.एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहकारी बैंक के अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी, सहकारी निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article