आरक्षक, ग्रामीण की हत्या एवं वाहन में आगजनी की घटना में शामिल नक्सली गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरक्षक, ग्रामीण की हत्या एवं वाहन में आगजनी की घटना में शामिल नक्सली गिरफ्तार….!

बीजापुर जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 02/06/2023 को थाना जांगला से जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम पोटेनार की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी । अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा पोटेनार पटेलपारा से जनमिलिशिया सदस्य आलम बचलू पिता मासा उम्र 34 वर्ष निवासी पोटेनार थाना जांगला* को पकड़ा गया । पकड़ा गया जनमिलिशिया सदस्य थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 05/07/2011 को राहत शिविर जांगला से एक ग्रामीण का अपहरण कर हत्या करने, दिनांक 10/08/2011को थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत ईतुलवाड़ा रोड पर वाहन को आगजनी करने तथा दिनांक 07/01/2018 को पोटेनार में सहायक आरक्षक की हत्या करने की घटना में शामिल था । उक्त के विरूद्ध थाना जांगला में 03 स्थाई वारंट भी लंबित है ।

पकड़े गये जनमिलिशिया सदस्य के विरूद्ध थाना जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

Share This Article