CG”बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

CG”बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण…!

बीजापुर शनिवार बेगलेस दिवस पर पुनः संचालित प्राथमिक शाला पंगनपाल में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुनः संचालित स्कूल में किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए परिसर का निरीक्षण किया गया और मूलभूत आवश्यकता की सूची बनाकर शिक्षक को लिखित रूप में देने के लिए कहा गया और जल्द ही समाधान होने का आश्वासन दिया।
बच्चों से बातें करते हुए बघेल ने उनके भाषा एवं अंक ज्ञान के स्तर का जायज़ा लेते हुए शिक्षकों की सराहना किया।

उक्त कार्यक्रम में आकांक्षी जिला के कार्यक्रम प्रबंधक विश्वनाथ ठाकुर, गांधी फेलो अरुण कुमार, शिक्षादूत सुरेश तथा स्कूल के बच्चें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article