रायपुर पुलिस ने किया सट्टा गिरोह का पर्दाफाश….अंतर्राज्यीय आपरेशन 12 सटोरिए गिरफ्तार….

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

रायपुर पुलिस ने किया सट्टा गिरोह का पर्दाफाश….अंतर्राज्यीय आपरेशन 12 सटोरिए गिरफ्तार….
रायपुर। ऑनलाईन सट्टा महादेव बुक पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अवंति विहार के पास 02 व्यक्ति द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम वी. दिनेश एवं वी. कार्तिक उर्फ सोनू निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटाप एवं मोबाईल फोन को चेक किया गया जिसमें महादेव एप्पीकेशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी वी. दिनेश एवं वी. कार्तिक उर्फ सोनू द्वारा आंध्रप्रदेश के विजयनगर से 10 अन्य व्यक्तियों द्वारा महादेव आॅनलाईन सट्टा एप्लीकेशन की आईडी बनाकर सट्टा संचालित करना एवं आईडी बिक्री करने हेतु देना बताया गया । जिस पर टीम के सदस्यो को आंध्रप्रदेश के विजयनगर रवाना किया गया। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा विजयनगर से अंकित चैबे, वी. वेंकटेश, कुशाल अप्पा , एम.के. मौली, एम. वेंकटेश, आयुष भारती, रितिक कुमार, के. राजू, अमन सिंह, तथा ए.राजू राव को पकड़ा गया, जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा की आई डी बनाकर बिक्री करने के साथ ही ऑनलाईन सट्टा संचालित भी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि कपिल चेलानी, सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल तथा अतुल अग्रवाल जो कि दुबई में रहते है, महादेव क्रिकेट सट्टा चलाने वाले एप्लीकेशन के मुख्य संचालक है एवं महादेव क्रिकेट सट्टा में जो भी मुनाफा होता है उसका पूरा हिस्सा चारो व्यक्तियो सौरभ चंद्राकर, कपिल चेलानी, रवि उत्पल एवं अतुल अग्रवाल को जाता है। जिस पर समस्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 643/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share This Article